RAIPUR HOARDING RESCUE : होर्डिंग पर चढ़ी युवती, रायपुर में मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR HOARDING RESCUE : Girl climbs hoarding, creates panic in Raipur

रायपुर. रायपुर के शंकर नगर इलाके में सुबह-सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। करीब 40 मिनट तक वह वहीं ऊपर बनी रही, जिससे इलाके में हड़कंप जैसा माहौल हो गया।

मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 35 फीट ऊंचाई तक सीढ़ी लगाई गई और नीचे सुरक्षा के लिए जाली बिछाई गई।

काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पूरा रेस्क्यू शांतिपूर्वक पूरा हुआ। बाद में पुलिस उसे थाने ले गई। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related