RAIPUR BOMB CASE : Accused arrested from Ravabhata, panic in the area
रायपुर. रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक संदिग्ध बैग से बम बनाने जैसी सामग्री मिली। मामला सामने आते ही पुलिस, BDDS और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेर लिया।
खमतराई थाना पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में बैग से लो-इंटेंसिटी एक्सप्लोसिव और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण मिलने की पुष्टि हुई थी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी और आसपास के इलाकों में सर्चिंग तेज कर दी। अब आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह सामग्री कहां से आई और इसका मकसद क्या था।

