रेलवे ने 20 ट्रेनों को किया रद्द, 4 ट्रेनें गंतव्य से पहले होंगी समाप्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। ट्रेनों के फिर से पटरी पर आने के इंतजार के बीच SECR ने एकबार फिर रेल यात्रियों को झटका दिया है. जोन की 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. यही नहीं 4 अन्य ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त भी की जाएंगी. 25 से 28 जुलाई तक इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

बताया जा रहा है, राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच खात रेलवे स्टेशन को जोड़ने का काम किया जाना है, जिसके लिए ऑटो सिग्नलिंग सहित नॉन इंटरलोकिंग का वर्क किया जाएगा. लिहाजा काम को गति देने के लिए रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उसमें एक्सप्रेस, पैसेंजर और मेमू ट्रेनें शामिल हैं.

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित_रदद होने वाली ट्रेने –

  • 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल रद्द रहेगी.
  • 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी.
  • 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी.
  • 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी.
  • 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को रायपुर से छूटने वाली 08267 रायपुर-इतवारी स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी.
  • 26 एवं 27 जुलाई, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 08268 इतवारी-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी.
  • 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को कोरबा से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 26 एवं 27 जुलाई, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 25 जुलाई, 2022 को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 26 जुलाई, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 11754 इतवारी-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 24, 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 26, 27 एवं 28 जुलाई, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 25 जुलाई, 2022 को सिकंदराबाद से छूटने वाली 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 26 जुलाई, 2022 को रायपुर से छूटने वाली 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 24 जुलाई 2022 को तिरुनेलवेली से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22620 तिरुनेलवेली बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 26 जुलाई 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22619 बिलासपुर तिरुनेलवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 25 जुलाई, 2022 को पूरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20823 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 26 जुलाई,2022 को अजमेर से छूटने वाली गाड़ी 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें –

  • 24 एवं 25 जुलाई, 2022 को मुंबई से छूटने वाली गाड़ी 12105 मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी.
  • 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी 12105 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से ही मुंबई के लिए रवाना होगी.
  • 24 एवं 25 जुलाई, 2022 को छत्रपति महाराज टर्मिनल से छूटने वाली गाड़ी 11039 छत्रपति महाराज टर्मिनल(मुंबई)-गोंदिया एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी.
  • 26 एवं 27 जुलाई, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी 11040 गोंदिया-छत्रपति महाराज टर्मिनल(मुंबई) एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन से ही रवाना होगी.
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related