Railway News: रिजर्वेशन चार्ट का बदल गया टाइम, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें खबर

Date:

Railway News: रेलवे में यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर टिकट बुकिंग प्रबंधन के लिए आरक्षण चार्ट की समय-सारणी में बड़ा परिवर्तन किया गया है। सुबह से लेकर दोपहर तक खुलने वाली ट्रेनों के लिए आरक्षण चार्ट रात नौ बजे तक तैयार कर लिया जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने अन्य कई बदलाव भी किए हैं। इससे यात्रियों को पहले से अपनी सीट के आरक्षण की स्थिति की जानकारी मिलने में आसानी हो सकेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से बुधवार को सभी जोनल अधिकारियों को सर्कुलर भेजकर आरक्षण चार्ट बनाने के समय में परिवर्तन की जानकारी दी गई है। साथ ही नए नियमों को जल्द से जल्द लागू करने का निर्देश दिया है।

दो बार चार्ट बनाने का प्रविधान
रेलवे में यात्रियों की बर्थ कन्फर्मेशन की जानकारी के लिए दो बार चार्ट बनाने का प्रविधान है। पहला चार्ट ट्रेन खुलने के चार घंटे पहले बनता था। दूसरा चार्ट ट्रेन रवाना होने के लगभग 30 मिनट से 60 मिनट पहले बनाया जाता था। रेलवे ने सिर्फ पहला चार्ट बनाने के समय में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे तक खुलने वाली ट्रेनों के लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट अब एक दिन पहले रात नौ बजे तैयार किया जाएगा।

दोपहर दो बजे से रात 12 बजे के बीच और रात 12 बजे से सुबह पांच बजे के बीच खुलने वाली ट्रेनों का पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन खुलने से आठ घंटे पहले बनाया जाएगा। दूसरा आरक्षण चार्ट बनाने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ही ट्रेन खुलने के 30 से 60 मिनट पहले बनता रहेगा। नया नियम दूरस्थ स्टेशनों पर भी लागू होगा।

रेलवे का कहना है कि परिवर्तित नियमों से यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने या सीट उपलब्ध होने की जानकारी समय रहते मिल सकेगी। इससे उन्हें अन्य विकल्पों पर विचार करने का भी मौका मिल सकेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related