CG VILLAGERS DEATH : राजस्व जंगल में दो ग्रामीणों की लाश मिलने से हड़कंप

Date:

CG VILLAGERS DEATH : Panic after bodies of two villagers found in revenue forest

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में संबलपुरी के पास स्थित राजस्व जंगल से दो ग्रामीणों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 13 दिसंबर की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मृतकों की पहचान मंत्री यादव (60) और भूषण उरांव (22) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम छोटे रेगड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। शव झाड़ियों के बीच पड़े मिले, जिनमें से एक मृतक के हाथ में जलने के निशान पाए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वन्यप्राणियों को मारने के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई होगी। घटना स्थल से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। वन विभाग भी यह पता लगाने में जुटा है कि जंगल में अवैध रूप से करंट तार किसने लगाया था।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related