RAHUL GANDHI ON INFLATION: पेट्रोल डीजल और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Rahul Gandhi on Inflation: Cornered the government over the issue of petrol, diesel, and rising inflation.

RAHUL GANDHI ON INFLATION: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंचे।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और महंगाई आसमान के ऊपर जा रही है।

उन्होंने PM मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, “दुख की बात यह है कि देश और दुनिया के सामने इतना मुश्किल समय आ रहा है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री लोगों से कह रहे हैं कि आप विदेश यात्रा पर मत जाइए, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदिए, जबकि वे खुद लगातार पूरी दुनिया का चक्कर काट रहे हैं और हमेशा विदेश दौरों में व्यस्त रहते हैं।”

राहुल गांधी ने कहा कि देश में ऐसा आर्थिक तूफान आने वाला है जो हमने कभी जिंदगी में नहीं देखा होगा और सरकार जनता की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि यह आर्थिक झटका देश के बड़े उद्योगपतियों जैसे अडानी और अंबानी को नहीं लगेगा, और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे कोई फर्क पड़ने वाला है।

वे लोग तो आराम से अपने महलों में बैठे रहेंगे, जबकि इसका सीधा और पूरा का पूरा बोझ उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों की जेब पर आएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related