KHARGE-RAHUL : लाल किले से फिर गायब राहुल-खरगे, फिर कहां थे .. जानिए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KHARGE-RAHUL : Rahul-Kharge missing from Red Fort again, find out where they were.

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में आयोजित समारोह में कांग्रेस के दो बड़े चेहरे एक बार फिर नजर नहीं आए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे साल समारोह में शामिल नहीं हुए।

दोनों नेताओं को रक्षा मंत्रालय की ओर से समारोह का औपचारिक निमंत्रण भेजे जाने की जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

CHILD ABUSE CONTENT : चाइल्ड पॉर्न वाले कंटेंट की पुलिस को रिपोर्ट क्यों नहीं? केंद्र से SC का जवाब तलब

राहुल गांधी और खरगे इससे पहले 2024 में स्वतंत्रता दिवस समारोह में नजर आए थे। उसी साल राहुल गांधी की सीटिंग को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। उन्हें लाल किले पर पांचवीं पंक्ति में बैठाया गया था, जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी।

कांग्रेस ने इसे नेता प्रतिपक्ष के पद का अपमान बताया था। वहीं रक्षा मंत्रालय ने सफाई दी थी कि ओलंपिक खिलाड़ियों को विशेष सम्मान देने के कारण उस साल सीटिंग व्यवस्था में बदलाव किया गया था।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में नेता प्रतिपक्ष की सीटिंग टेबल ऑफ प्रेसिडेंस के नियमों के तहत तय होती है।

इधर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग भारत की प्रगति देख नहीं सकते और देश का भला नहीं सोचते।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related