RAHUL GANDHI IN HATHRAS : राहुल गांधी पहुंचे हाथरस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

Date:

RAHUL GANDHI IN HATRAS: Rahul Gandhi reached Hathras, met the victims’ families.

हाथरस। हाथरस कांड में यूपी पुलिस की जांच जारी है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार सुबह पहले अलीगढ़ और फिर हाथरस पहुंचे। दोनों जगह हाथरस हादसे के घायलों से मिले। कुछ पीड़ित परिवारों से भी मिले। हाथरस से रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन की नाकामी से भगदड़ मची और लोगों को जान गंवाना पड़ी।

बकौल राहुल गांधी, ‘यह एक दुखद घटना है। कई लोग मारे गए हैं। पीड़ित परिवारों को अधिकतम मुआवजा दिया जाना चाहिए। मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से खुले दिल से मुआवजा देने का अनुरोध करता हूं। मैंने मृतक के परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत बातचीत की और उन्होंने मुझे बताया कि कोई पुलिस व्यवस्था नहीं थी।’

इस बीच, यूपी पुलिस का एक्शन जारी है। गुरुवार को पुलिस ने छह सेवादारों को गिरफ्तार किया। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर फरार है। पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। वह मनरेगा तकनीकी सहायक है।

इसके सात ही, भीड़ रोकने, धकेलने और साक्ष्य छुपाने का प्रयास करने वाले सेवादारों को चिह्नित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित एसआईटी ने अब तक 70 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस जांच ने पकड़ी तेजी

• 200 से ज्यादा मोबाइल नंबर रडार पर

• 20 से अधिक लोग लिए गए हिरासत में

• 70 लोगों के बयान दर्ज किए हैं SIT ने

• 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया देव प्रकाश पर

• 121 लोगों की जान चली गई है हाथरस हादसे में

फुलरई गांव में मची थी भगदड़

गौरतलब है कि फुलरई गांव में गत मंगलवार को करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन में सत्संग का आयोजन किया गया था। सत्संग के बाद बाबा का काफिला जाने को हुआ तो उसके दर्शन करने व चरण रज लेने को भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भाजपा में बड़ा फेरबदल शुरू …

CHHATTISGARH : Major reshuffle begins in BJP... रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा...

CHHATTISGARH : मोदी की अपील पर कांग्रेस का पलटवार

CHHATTISGARH : Congress counterattacks on Modi's appeal रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

IPL 2026 : RCB-KKR मैच से पहले रायपुर में बवाल

IPL 2026 : Chaos in Raipur before RCB-KKR match रायपुर....