AAP vs RAGHAV : Shankaracharya said – asset of the country
नई दिल्ली। AAP और राघव चड्ढा के बीच चल रहे विवाद में अब बड़ा धार्मिक चेहरा भी कूद गया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राघव को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिससे सियासत और गरमा गई है।
उन्होंने साफ कहा कि राघव चड्ढा जैसे नेता देश के लिए एसेट हैं। जो नेता जनता की आवाज उठाता है, उसका भविष्य कभी खराब नहीं होता।
शंकराचार्य ने इशारों-इशारों में AAP पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी अपने ही नेता को किनारे कर खुद का नुकसान कर रही है। उनका कहना है कि राघव का कद सिर्फ पार्टी से नहीं, बल्कि खुद के काम से बढ़ा है।
राघव चड्ढा को हाल ही में AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था, जिसके बाद से पार्टी के अंदर ही बयानबाजी तेज हो गई है। खुद राघव भी कह चुके हैं कि उन्हें खामोश किया गया है, लेकिन वे रुके नहीं हैं।
अब शंकराचार्य के इस बयान के बाद यह मामला सिर्फ पार्टी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देशभर में चर्चा का मुद्दा बन गया है।
