RAIPUR CLUB FIGHT : VIP रोड क्लब में ‘हाय’ से हंगामा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CLUB FIGHT : Ruckus at VIP Road Club due to ‘Hi’

रायपुर। रायपुर के VIP रोड स्थित चर्चित हाइपर क्लब में देर रात पार्टी का माहौल अचानक लड़ाई में बदल गया। एक युवक ने सिर्फ ‘हाय’ कहा, लेकिन इसी बात पर दूसरे ग्रुप को आपत्ति हो गई। पहले बहस हुई, फिर गाली-गलौज और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

क्लब के अंदर शुरू हुआ विवाद बाहर पार्किंग तक फैल गया। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन उसके सामने भी दोनों पक्ष एक-दूसरे को धक्का देते और भिड़ते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

VIP रोड, जिसे रायपुर का नाइटलाइफ हब माना जाता है, वहां इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग अब पूछ रहे हैं कि आखिर क्लब्स में कंट्रोल कौन करेगा?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related