क्वार्टर विवाद: CM बघेल का DGP को एक खास निर्देश, कहा- जिलों के SP से कहिए आवास अलॉटमेंट का रिव्यू करें, आप नजर रखें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने DGP अशोक जुनेजा को एक खास निर्देश दिया है। यह पूरा मामला पुलिस हाउसिंग से जुड़ा हुआ है। जवानों और अफसरों को मिलने वाले क्वार्टर और इसे लेकर होने वाली दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जाहिर की है, उन्होंने खुद इन मामलों की निगरानी करने के लिए DGP अशोक जुनेजा को निर्देशित किया है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी का कारण बलौदाबाजार जिले के SP ऐलसेला का कथित वायरल ऑडियो है।

दरअसल, इस ऑडियो में एक कॉन्स्टेबल के साथ SP की बहस हो रही है। कॉन्स्टेबल ब्रम्हानंद देवांगन को दिया गया क्वार्टर उसे खाली करने को कहा गया था। निजी समस्याओं की वजह से ब्रम्हानंद देवांगन ने क्वार्टर खाली करने से इंकार किया। इस बीच उसकी बात SP एलेसेला से हुई, जिसका ऑडियो शुक्रवार को सामने आया, SP ऑडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि क्वार्टर खाली करो, आईजी के पास जाओ, उसके बाप के पास जाओ, या भूपेश बघेल के पास जाओ मुझे फर्क नहीं पड़ता। इसके बाद शुक्रवार को जारी किए गए आदेश में जिले के SP एलेसेला को 11वीं वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा भेजा गया है।

DGP से मुख्यमंत्री ने ये कहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों को आवास आवंटन का काम प्राथमिकता के आधार पर होगा, और काम में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। उन्होंने डीजीपी सहित IG और SP को भी इसे गंभीरता से लेने को कहा है। CM ने कहा कि पुलिस के जवान 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहते हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण जहां तक सम्भव हो सके तत्परता से किया जाना चाहिए। अब डीजीपी खुद आवास संबंधी मामलों की समीक्षा करेंगे। हर जिले के SP से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...