Trending Nowदेश दुनिया

PRESIDENTIAL ELECTION : राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में झाड़ू लगाकर की पूजा अर्चना, मिली ‘Z प्लस’ सिक्योरिटी

 

Presidential candidate Draupadi Murmu worshiped with a broom in the temple, got ‘Z plus’ security

नई दिल्ली। द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा में रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर पहुंची. वहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की. वो देश की पहली आदिवासी महिला होंगी, जो देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनाव लड़ने वाली हैं.

NDA की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई भी की. साल 2015 को झारखंड की राज्यपाल के रूप में शपथ लेने से पहले द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा में दो बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी थीं.

द्रोपदी मुर्मू ने जगन्नाथ मंदिर परिसर में लगे नंदी की प्रतिमा के सामने मनोकामना मांगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में भी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का नाम सामने आया था.

केंद्र ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों से लैस ‘Z प्लस’ सुरक्षा प्रदान की है. सशस्त्र दस्ते ने बुधवार तड़के मुर्मू की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया.

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: