राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल आएंगी..बजट सत्र का 5वां दिन… शिवराज कैबिनेट की बैठक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल आएंगी। वे 7वां धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। दोपहर 12.20 बजे राष्ट्रपति सम्मेलन का आगाज करेंगी। राष्ट्रपति 11.50 भोपाल भोपाल पहुंचेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

‘नए युग में मानववाद का सिद्धांत” विषय पर राष्ट्रपति की मौजूदगी में सम्मेलन आयोजित है। भारत, भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया और नेपाल के संस्कृति मंत्री भाग लेंगे। सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल होंगे। भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया,मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सम्मेलन की सहभागिता रहेगी। 3 से 5 मार्च तक सम्मेलन चलेगा।

बजट सत्र के पांचवे दिन जबरदस्त हंगामे के आसार

एमपी विधानसभा के बजट सत्र का पांचवा दिन है। बजट सत्र के पांचवे दिन जबरदस्त हंगामे के आसार है। सदन में जीतू पटवारी के निलंबन का मामला गूंजेगा। कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। जीतू पटवारी के मामले में न्याय नहीं करने का अध्यक्ष पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है। सदन में झूठी जानकारी देने पर जीतू पटवारी को कल बजट सत्र के लिये निलंबित किया गया था। अहिर रेजीमेंट के गठन और पेयजल का भी मुद्दा विपक्ष उठाएगा।

शिवराज कैबिनेट की बैठक आज होगी। मुख्यमंत्री शिवराज की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सुबह 9:30 बजे विधानसभा में होगी। कैबिनेट की बैठक कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

कमलनाथ आज आदिवासियों के बीच जाएंगे

पीसीसी चीफ कमलनाथ आज आदिवासियों के बीच जाएंगे। वे भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे।वे अलीराजपुर के उदयगढ़ जाएंगे। सुबह 11 बजे कमलनाथ उदयगढ़ पहुंचेंगे। आदिवासी वर्ग भगोरिया उत्सव धूमधाम से मनाता है। होली से पहले भगोरिया उत्सव मनाया जाता है। पीथमपुर नगर पालिका के शपथ ग्रहण में भी कमलनाथ शामिल होंगे। सुबह 9 बजे शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

75 रनों का ऑस्ट्रेलिया को टारगेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत में बैटिंग कर 75 रनों का ऑस्ट्रेलिया को टारगेट दिया है। आज इंडिया बोलिंग करेगी। ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 76 रन चाहिए। इंडिया ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन 60 ओवर 3 बॉल में 163 रन बनाएं है।

बीजेपी विधायक दल की बैठक आज

बीजेपी विधायक दल की बड़ी बैठक आज होगी। बीजेपी ने बुलाई बीच सत्र में विधायक दल की बैठक। सीएम हाउस में बैठक होगी। सभी विधायकों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश है। बजट सत्र की आगामी बैठकों को लेकर चर्चा होगी। बजट पर चर्चा से पहले विधायकों की क्लास लगेगी। अलग-अलग विधायकों को बजट पर बोलने की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।भाजपा विधायकों के सवालों से सरकार के घिरने को लेकर बैठक में हो चर्चा सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related