मनुष्य के लिए कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन दुख की बात है कि उसे स्वयं पर ही विश्वास नहीं होता कि उसके भीतर इतनी शक्तियां विद्यमान हैं. यदि मनुष्य अपनी मन की गहराइयों में जाए तो वह अपनी शक्तियों को पहचानकर और उनका इस्तेमाल करके असंभव कार्य को भी संभव कर सकता है। ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बदरा निवासी ने कर दिखाया जो कम लागत में बोरवेल मशीन तैयार कर डाला जिले के अनूपपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरा निवाशी रामस्वरूप विश्वकर्मा ने अपनी मेहनत लगन से कम लागत में बोरवेल मशीन तैयार की है जिसका आज उद्घाटन मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा किया गया।कम लागत मे तैयार की बोरवेल मशीन- रामस्वरूप विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में अगर बड़ी बोरवेल मशीन खरीदते हैं या बनाते हैं तो लागत करीब एक करोड़ से ऊपर का जाता है इस मशीन को बनाने में मुझे 4 से 5 महीना लगा है जिसकी लागत लगभग आठ लाख के आसपास पहुंचा है मशीन के सामान के लिए कई जगह दूसरे राज्यों पर जाकर देखा फिर धीरे-धीरे सामान जुटाने का संघर्ष तथा इंटरनेट के माध्यम से इस मशीन को तैयार किया हूं।
लाने ले जाने में आसान – दिनों दिन धरती का जल स्तर नीचे गिरता जा रहा है जिसके चलते अब ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी रहती है तथा गरीब परिवार बोरवेल कराने में सक्षम नहीं हो पाते जिसको देखते हुए यह मशीन तैयार किया गया है यह मशीन मिनी हाइड्रोलिक बोरवेल कहीं भी लाने और ले जाने में आसानी होता है तथा कम लागत से लोगों को बोरिंग कराने में सहूलियत मिलेगा।
उद्घाटन में ये रहे मौजूद – मिनी हाइड्रोलिक बोरवेल मशीन के उद्घाटन में मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम रामस्वरूप विश्वकर्मा संग्राम सिंह रमाकांत पांडे मनमोहन तिवारी दिनेश दुबे राजेंद्र गौतम जितेंद्र मिश्रा गेंद लाल केवट ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजकुमार अहिरवार सहित कई लोग उपस्थित रहे

