TRAVEL WITHOUT PASSPORT : दुनिया में सिर्फ एक शख्स… जिसे न वीजा चाहिए, न पासपोर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRAVEL WITHOUT PASSPORT : There is only one person in the world who needs neither a visa nor a passport.

रायपुर डेस्क। क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में कोई ऐसा इंसान भी हो सकता है, जिसे विदेश जाने के लिए न पासपोर्ट चाहिए, न वीजा और न एयरपोर्ट पर लंबी इमिग्रेशन लाइन? सुनने में फिल्मी लगता है, लेकिन यह पूरी तरह सच है।

दुनिया में एक ऐसा शख्स है जो बिना आम लोगों वाले ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स के दुनिया के लगभग किसी भी देश में यात्रा कर सकता है, और वो हैं Pope Leo। पोप सिर्फ कैथोलिक चर्च के आध्यात्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि Vatican City के प्रमुख भी होते हैं, जो दुनिया का सबसे छोटा संप्रभु देश माना जाता है।

यही वजह है कि पोप को एक खास अंतरराष्ट्रीय और राजनयिक दर्जा मिला हुआ है। जब भी पोप किसी देश की यात्रा करते हैं, उन्हें आम यात्री की तरह वीजा प्रोसेस से नहीं गुजरना पड़ता। ज्यादातर देशों में उन्हें आधिकारिक राजनयिक अतिथि के तौर पर एंट्री मिलती है।

कानूनी तौर पर भी यह दर्जा बेहद खास है। 1929 की Lateran Treaty और 1961 के Vienna Convention जैसे अंतरराष्ट्रीय समझौते पोप को विशेष राजनयिक अधिकार देते हैं। यही कारण है कि दुनिया के बड़े से बड़े देश भी पोप के लिए अपने दरवाजे बिना वीजा खोल देते हैं।

यानि जहां आम इंसान को एक देश जाने के लिए ढेर सारे डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं, वहीं पोप का दर्जा ऐसा है कि उनकी यात्रा पूरी दुनिया में अलग नियमों के तहत होती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : स्वाइन फ्लू का खतरा! 4 केस, 1 मौत

CHHATTISGARH : Swine flu threat! 4 cases, 1 death जांजगीर-चांपा....

CHHATTISGARH : मेडिकल पढ़ाई के निजीकरण पर महंत का विरोध

CHHATTISGARH : Mahant protests against privatization of medical education रायपुर।...

BHUPESH vs VIJAY : PM आवास पर भूपेश-विजय LIVE भिड़े!

BHUPESH vs VIJAY : Bhupesh and Vijay clash live...