CHHATTISGARH : 57 बड़े तबादलों के बीच छत्तीसगढ़ को मिला नया टैक्स बॉस…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Chhattisgarh gets a new tax boss amid 57 major transfers…

रायपुर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी CBDT ने देशभर में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ को भी नया इनकम टैक्स चीफ मिल गया है।

अब छत्तीसगढ़ के नए मुख्य आयुक्त के तौर पर संजीव कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें दिल्ली से ट्रांसफर कर रायपुर भेजा गया है। संजीव कुमार अभी तक दिल्ली में OSD के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त रहे देवरत्न कुमार 30 अप्रैल को रिटायर हो गए थे, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था। अब केंद्र सरकार ने इस अहम पद पर नई नियुक्ति कर दी है।

सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, CG-MP सर्किल में भी बदलाव हुआ है। इंदौर रीजन में अब तरुण सीम नए आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। माना जा रहा है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का असर आने वाले दिनों में टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन और जांच व्यवस्था पर साफ दिखाई देगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related