CHHATTISGARH : Swine flu threat! 4 cases, 1 death
जांजगीर-चांपा. जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक 4 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई।
VIJAY vs BHUPESH : PM आवास पर विजय-भूपेश की भिड़ंत, 80 मिनट चला घमासान!
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमित सभी मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें एक मरीज की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई, जबकि बाकी 3 मरीजों का उपचार जारी है।
एक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संक्रमित मरीजों की निगरानी की जा रही है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
CHHATTISGARH : मेडिकल पढ़ाई के निजीकरण पर महंत का विरोध
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करने और समय पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है।
