POLITICS NEWS : राष्‍ट्रीय महासचिव पद से कैलाश विजयवर्गीय ने दिया त्‍यागपत्र

Date:

POLITICS NEWS: Kailash Vijayvargiya resigns from the post of National General Secretary

इंदौर। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर एक सीट से विधायक चुने जाने के बाद भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव पद से त्‍यागपत्र दे दिया है। विजयवर्गीय को मप्र के मोहन यादव मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

उन्‍होंने दिल्‍ली में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रसाद नड्डा से मिलकर उन्‍हें अपना इस्‍तीफा सौंपा। इस आशय का पोस्‍ट विजयवर्गीय ने एक्‍स हैंडल पर भी किया है।

कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा कि आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौपा।

उन्‍होंने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले अमित शाह फिर जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया।

विजयवर्गीय ने कहा कि अब मुझे पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है। मैं प्रधानमंत्रीजी का संकल्प वर्ष 2047 में भारत, विश्व का शक्तिशाली देश बने। इस दिशा में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कार्य करेगें।

उन्‍होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related