RAJA RAGHUVANSHI MURDER CASE: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam Raghuvanshi Granted Bail!

RAJA RAGHUVANSHI MURDER CASE: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। चौथी सुनवाई के बाद अदालत ने सोनम को राहत दी है।

बता दे की सोनम शिलॉन्ग जेल में बंद है और वहीं की कोर्ट ने सोनम को जमानत दी है।

हनीमून के दौरान हुए इस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

साल 2025 में राजा रघुवंशी की शादी  सोनम रघुवंशी से हुई थी। दोनों 21 मई को हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। 23 मई को अचानक दोनों गायब हो गए थे।

शुरुआती तौर ऐसा लग रहा था कि, सोनम और राजा के साथ लूटपाट कर चोरों ने उनकी हत्या कर दी है।

दस दिन तक मेघायल पुलिस ने दोनों को खोजा और राजा का शव गहरी खाई से क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ था।

इसके बाद पुलिस को शक हुआ और एक SIT गठित कर सोनम की खोजबीन शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद यूपी में सोनम ने सरेंडर किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related