RAIPUR NAGAR NIGAM: नगर निगम सभा में महिला सशक्तिकरण पर तीखी बहस! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NAGAR NIGAM: Heated Debate on Women’s Empowerment in the Municipal Assembly!

RAIPUR NAGAR NIGAM:  रायपुर नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल काफी गरमा गया।

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बिना किसी का नाम लिए ‘अंग्रेजों के मुखबिर’ जैसी टिप्पणी कर दी।

इस बयान पर भाजपा पार्षद नाराज हो गए और विरोध जताते हुए उनका माइक छीनने तक पहुंच गए।

हंगामा और नारेबाजी के चलते सभापति को बैठक कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।

करीब साढ़े पांच घंटे तक चली इस बैठक में आखिरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

बैठक के दौरान सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह महिला अधिकारों के मुद्दे पर सहयोग नहीं कर रहा है।

वहीं विपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर राजनीति की जा रही है और शहर की मूलभूत समस्याएं जैसे पेयजल, सफाई और सड़क को नजरअंदाज किया जा रहा है।

महापौर मीनल चौबे ने महिला सशक्तिकरण को एक जरूरी पहल बताते हुए विपक्ष की आलोचना की, जबकि विपक्ष ने इसे महज राजनीतिक एजेंडा करार दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related