RAIPUR : DG-UPS गड़बड़ी से अटकी लिफ्ट, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटम

Date:

RAIPUR : Lift stuck due to DG-UPS fault, ultimatum for improvement in 7 days

रायपुर. रायपुर के करेंसी टावर में 20 अप्रैल को लिफ्ट बीच में रुकने का मामला अब साफ हो गया है। जांच में सामने आया कि बिजली जाते ही बैकअप सिस्टम ने काम नहीं किया और पूरी गड़बड़ी यहीं से शुरू हुई।

बताया गया कि डीजल जनरेटर के ऑटोमैटिक चेंजओवर सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यूपीएस भी फेल हो गया और लिफ्ट को लगातार बिजली नहीं मिल सकी। नतीजा लिफ्ट बीच में अटक गई।

अधिकारियों ने अब साफ अल्टीमेटम दे दिया है कि 7 दिन के अंदर सभी खामियां ठीक करनी होंगी। फिलहाल लिफ्ट वारंटी में है और संबंधित एजेंसी मरम्मत में जुटी है।

अगर तय समय में सुधार नहीं हुआ, तो 48 घंटे का नोटिस देकर बिजली काटने तक की कार्रवाई की चेतावनी दे दी गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related