CG ED RAID: ED एक्शन से छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ED Raid: Chhattisgarh Politics Heats Up Amidst ED Action!

CG ED RAID:  छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला घोटाले में ED  की टीम ने धमतरी के कुरूद में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों पर छापेमार  कार्रवाई को लेकर  PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

दीपक बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह वास्तव में केवल उनके भाई तक सीमित मामला है या फिर पूरा प्रकरण अजय चंद्राकर से भी जुड़ा हुआ है?

दीपक बैज ने कहा कि दो संभावनाएं हो सकती हैं- या तो अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेता को राजनीतिक रूप से कमजोर किया जा रहा है, या फिर जो नेता विधानसभा में सरकार के खिलाफ मुखर रहते हैं, उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में यह पहली बार है जब किसी बीजेपी नेता के परिवार तक ईडी की कार्रवाई पहुंची है, जो अपने आप में गंभीर संकेत है।

फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आधिकारिक तौर पर पूरे मामले में दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related