CG UNIVERSITY NEWS: विश्वविद्यालय में आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल, चार छात्र निष्कासित!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG UNIVERSITY NEWS: Uproar over Objectionable Remarks at University; Four Students Expelled!

 

CG UNIVERSITY NEWS: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा प्रभारी सीमा राय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों द्वारा भगवान राम, परशुराम समेत अन्य महापुरुषों पर धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिसे लेकर अन्य छात्रों में आक्रोश फैल गया।

देखते ही देखते यह मामला तूल पकड़ गया और विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

मामले में सख्त रुख अपनाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है और पुलिस में FIR भी दर्ज कराई गई है।

प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की आपत्तिजनक या भड़काऊ टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विश्वविद्यालय ने चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है जो  पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

इस घटना ने विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन और अभिव्यक्ति की मर्यादा को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...