CG VIRAL VIDEO: लैला-मजनू का जानलेवा स्टंट, रोमांस का वीडियो वायरल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Viral Video: ‘Laila-Majnu’ Perform Deadly Stunt—Romantic Video Goes Viral!

CG VIRAL VIDEO: बिलासपुर जिले के रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में स्कूटी सवार युवक-युवती और एक अन्य युवक चलती सड़क पर रोमांस करते हुए कैमरा में कैद हो गए है।

इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गई है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं। स्कूटी चला रहा युवक आगे बैठा है, उसके पीछे दूसरा युवक उल्टी दिशा में बैठा हुआ है, जबकि युवती उस युवक के ऊपर सामने की ओर मुंह करके बैठी हुई है।

यह सीधे तौर पर सड़क सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है।

इस घटना ने न केवल ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को उजागर किया है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती अशोभनीय गतिविधियों पर भी सवाल खड़े किए हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Chalisha इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related