POLITICAL UPDATE : राज्यपाल रमेश बैस के साथ विधायकों का लंच टाइम, भाजपा-कांग्रेस, और JCCJ के विधायक रहे मौजूद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLITICAL UPDATE: Lunch time of MLAs with Governor Ramesh Bais, BJP-Congress, and JCCJ MLAs were present

रायपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने शनिवार को मुंबई में छत्तीसगढ़ के विधायकों को लंच पर आमंत्रित किया। इस मौके पर भाजपा-कांग्रेस, और जनता कांग्रेस के विधायक मौजूद थे।

प्रदेश के करीब 50 विधायक मुंबई में विधायकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने गए हैं। इनमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के अलावा कांग्रेस-भाजपा, और जनता कांग्रेस के विधायक हैं।

बताया गया कि आज महाराष्ट्र के राज्यपाल बैस ने सभी विधायकों को लंच पर आमंत्रित किया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक धरमलाल कौशिक के साथ ही पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, ननकीराम कंवर, रजनीश सिंह, और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, आशीष छाबड़ा, प्रमोद शर्मा सहित अन्य विधायक वहां पहुंचे। विधायकों ने बैस का सम्मान किया।

लंच के बाद विधायकों के साथ बैस ने महाराष्ट्र में चल रही योजनाओं पर चर्चा की। ये विधायक करीब घंटेभर राजभवन में रहे। देर शाम, या फिर कल तक सभी विधायकों के लौटने की उम्मीद है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related