SAKSHI JHA CONTROVERSY: Suspended from the job due to controversial statements?
SAKSHI JHA CONTROVERSY: इंडियाज गॉट लेटेंट-2 शो की कंटेस्टेंट और राज्य सरकार की अधिकारी साक्षी झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने शो के एक हिस्से में कहा कि वह शराब पीने के बाद अपने होने वाले पति को पीटना चाहेंगी.
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इसे महिलाओं और पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी.
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि साक्षी झा को उनके ‘मैन-हेटर’ वाले बयान की वजह से सस्पेंड किया गया। लेकिन सच्चाई ये है कि अब तक न तो बिहार सरकार, न शिक्षा विभाग और न ही उनके स्कूल की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान आया है।
हालांकि सस्पेंशन की खबर कन्फर्म नहीं है, लेकिन एक बात साफ है कि साक्षी झा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
