UCC Bill: UCC to be implemented in Chhattisgarh as well!
UCC BILL: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने को लेकर राज्य सरकार की ओर से गठित समिति की पहली बैठक 24 जुलाई को मुख्य सचिव विकास शील के कक्ष में आयोजित की जाएगी।
मुख्य सचिव कार्यालय ने समिति के सभी सदस्यों को बैठक का निमंत्रण भेज दिया है। समिति की अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना देसाई , उत्तराखंड के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी एम.के. रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार और सेवानिवृत्त प्राचार्य ज्योति रानी सिंह सदस्य के रूप में शामिल हैं।
समिति राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने से जुड़ी वर्तमान कानूनी व्यवस्था का अध्ययन करेगी। इसके तहत प्रमुख रूप से:
बैठक के बाद समिति सभी पहलुओं का अध्ययन कर अपनी सिफारिशों के साथ UCC का प्रारूप तैयार करेगी। इसके बाद यह रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
