POLITICAL NEWS: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLITICAL NEWS: नागपुर। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से 2024 में उनकी जीत को चुनौती देने वाली एक चुनावी याचिका में नोटिस जारी किया। यह चुनावी याचिका कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोदराव गुड्डे ने दायर की थी, जो फडणवीस से 39,710 वोटों के अंतर से हार गए थे। याचिका में गुड्डे ने प्रक्रियागत खामियों और भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाया था और मांग की थी कि हाईकोर्ट फडणवीस की जीत को अमान्य घोषित करे।

8 मई को देना होगा जवाब

POLITICAL NEWS: गुड्डे के वकील पवन दहत ने कहा, ‘न्यायमूर्ति प्रवीण पाटिल की पीठ ने सीएम फडणवीस को 8 मई को जवाब देने के लिए समन जारी किया है।’ गुड्डे के वकील दहत और एबी मून ने दावा किया कि पिछले साल नवंबर में हुए चुनावों के दौरान कई अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया गया था।

POLITICAL NEWS: बता दें कि महायुति ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 230 सीटें जीतकर विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की, जिसके बाद फडणवीस सीएम बने थे। इस बीच, उच्च न्यायालय ने नागपुर पश्चिम से भाजपा विधायक मोहन मते और चंद्रपुर जिले की चिमूर सीट से कीर्तिकुमार भांगडिया को भी इसी तरह की चुनाव याचिकाओं पर समन जारी किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related