कबाड़ दुकान में पुलिस की रेड, 70 किलो चोरी का केबल वॉयर बरामद

Date:

बिलासपुर। बिलासपुर में कबाड़ दुकान संचालकों पर पुलिस का कोई लगाम नहीं है। जिसके कारण चोरी की बाइक सहित सामान कबाड़ दुकान  में खप रहा है। रविवार को पुलिस ने एक कबाड़ दुकान की जांच की, तब 70 किलो चोरी का केबल वॉयर बरामद हुआ। मामला सिरगिट्टी थाना Sirgitti Police Station क्षेत्र का है। दरअसल, पिछले कुछ समय से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। शहर के साथ ही जिले में सार्वजनिक जगहों पर खड़ी बाइक लगातार चोरी हो रही है। पुलिस चोर गिरोह तक नहीं पहुंच पा रही है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि ज्यादातर बाइक कबाड़ दुकान में खप रहा है। कबाड़ दुकान संचालक और उनके कर्मचारी बाइक को काटकर स्क्रैब के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

सिरगिट्टी को जानकारी दी गई कि गुरु गोविंद सिंह मंगल भवन के पास रहने वाले कबाड़ी मोहसीन शेख (31) चोरी के सामान की अफरा-तफरी कर रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने उसके गोदाम में दबिश दी। गोदाम की तलाशी में चोरी का केबल मिला। इस संबंध में पूछताछ करने पर कबाड़ी गोलमोल जवाब दे रहा था। चोरी के सामान होने की आशंका पर पुलिस ने 70 किलो केबल जब्त कर लिया है। आरोपित से दस्तावेज मांगे गए हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Bhupesh Baghel AI VIDEO: कांग्रेस ने लगाया चरित्र हनन का आरोप! 

Bhupesh Baghel AI Video: Congress Alleges Character Assassination! Bhupesh Baghel...

Contract Killing : “पति की जिंदगी मात्र 29,000 रुपये!”

Contract Killing: "A Husband's Life—Just ₹29,000!" Contract Killing: छत्तीसगढ़ के...

CG WEATHER: आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी!

CG WEATHER: Warning of Rain Accompanied by Storms! CG WEATHER...

Hezbollah Attacks on Israel : इजरायली हमलों में 14 लोगों की मौत! 

Hezbollah Attacks on Israel: 14 Killed in Israeli Strikes! Hezbollah...