सरगुजा जिले में हुई हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पहला पति ही निकला, बलात्कारी और हत्यारा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सरगुजा : रविवार रात छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। सरगुजा SP भावना गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। मृतका उर्मिला (23 वर्ष) के पहले पति ने ही इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी राकेश रजक (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले तो युवक की धारदार हथियार से हत्या की थी और इसके बाद पत्नी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया था। बाद में उसकी भी अर्धनग्न लाश उसके घर से 70 किलोमीटर दूर उदयपुर के मुरता जंगल में पेड़ से लटकी हुई मिली थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है

सोमवार सुबह दूसरे पति की लाश मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था। उन्होंने बताया कि कोरजा थाना लखनपुर के रहने वाले जग्गू उर्फ राकेश रजक की शादी 5 साल पहले उर्मिला से हुई थी। लेकिन अपने पति के बुरे व्यवहार से तंग आकर उर्मिला ने उसे छोड़ दिया और फोर गांव निवासी आसाराम यादव (30 वर्ष) के साथ शादी कर ली। आसाराम और उर्मिला का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। पहला पति राकेश अपनी पहली पत्नी और उसके पति आसाराम से रंजिश रखता था।

सोमवार को आसाराम नाम के युवक की खून से लथपथ लाश उसके घर पर मिली थी। उसका डेढ़ साल का बच्चा भी घायल था। वहीं पत्नी लापता थी। आसाराम की मां बंधानो देवी ने कहा कि मेरा छोटा बेटा और पोता घर में लहूलुहान पड़े थे और बहू लापता थी। उन्होंने मणिपुर चौकी में केस दर्ज कराया। मौके पर पुलिस पहुंची, तो आसाराम की मौत हो चुकी थी, वहीं बच्चे की सांस चल रही थी। तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर वहां से 70 किलोमीटर दूर मुरता जंगल में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली। शिनाख्त करने पर वो आसाराम यादव की पत्नी उर्मिला निकली।

परिजनों ने पूछताछ में पहले पति पर शक जताया। SP भावना गुप्ता ने डबल मर्डर की जांच के लिए टीम गठित की। पुलिस ने तुरंत राकेश रजक के घर पर छापा मारा, जहां से मृतक आसाराम की बाइक बरामद हो गई। आरोपी जशपुर भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर डाला हुआ था। वो बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। साइबर टीम की मदद से पुलिस ने जशपुर भागने के दौरान बस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि रविवार रात 10 बजे वो पत्नी के थोर स्थित गांव पहुंचा और उर्मिला का नाम लेकर पहले दरवाजा खुलवाया। जब उसके दूसरे पति आसाराम ने दरवाजा खोला, तो गाय बांधने वाली लकड़ी से उसने उसकी हत्या कर दी। वहीं डेढ़ साल के बच्चे को भी खूंटा मारकर घायल कर दिया। बच्चे को मरा समझकर वो अपनी पहली पत्नी उर्मिला को मार डालने की धमकी देकर आसाराम की बाइक पर ही अपने साथ उदयपुर के जंगल में लेकर चला गया। वहां उसने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर अर्धनग्न लाश को पेड़ से लटकाकर फरार हो गया।

आरोपी ने उर्मिला के दूसरे पति आसाराम यादव की बाइक अपने घर पर रख दी और फिर वहां से भाग गया। उसने कहा कि उर्मिला उसकी पत्नी थी और ढाई-तीन साल पहले से आसाराम के साथ रहने लगी थी। जिससे वो उससे रंजिश रखने लगा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related