LPG गैस से सस्ती पड़ती है PNG, होगी इतनी बचत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

आम आदमी की रसोई का खर्च दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. राशन, सब्जी से लेकर रसोई गैस (LPG Cooking Gas Cylinder) वगैरह के महंगे होने से उसकी जेब में कुछ बच ही नहीं पाता है. ऐसे में अगर आप PNG यानी की पाइप्ड नेचुरल गैस पर स्विच करते हैं, तो गैस के खर्च को काफी बचा सकते हैं. जानें कितनी LPG से सस्ती पड़ती है PNG. देश की राजधानी दिल्ली में अभी बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये है. इस तरह एक किलोग्राम गैस का दाम 63.35 रुपये पड़ता है. वहीं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के पीएनजी का दाम मामूली बढ़ाने के बाद भी 35.61 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर है. अब एक किलोग्राम एलपीजी 1.16 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर के बराबर होती है. इस तरह 1 किलोग्राम एलपीजी गैस के बराबर पीएनजी का दाम 41.30 रुपये बैठेगा. इस तरह एक सिलेंडर के लिए अभी आप जहां 899.50 रुपये का भुगतान करते हैं, वहीं इतनी ही PNG के लिए 586.46 रुपये देने होंगे. अगर आप हर महीने एक सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो आपके 313.04 रुपये की बचत होगी.


वो इस तारीख तक करें इंतजार PNG के लिए आपको बिल का भुगतान इस्तेमाल के हिसाब से करना होता है. अगर आपका उपयोग कम है तो आपका बिल कम आएगा. इतना ही नहीं सर्दियों में एलपीजी सिलेंडर में गैस नीचे बैठ जाती है, लेकिन PNG में ऐसी दिक्कत नहीं होती. वहीं ये गैस सिलेंडर की तरह आपकी किचन में जगह भी नहीं घेरता है. मोदी सरकार ने देश की 70 फीसदी आबादी के पास पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने के लिए बड़ा प्लान बनाया है. इसके हिसाब से देश के करीब 400 जिलों में लगभग 4 करोड़ पीएनजी कनेक्शन दिए जाने हैं. हाल में सरकार ने शहरी गैस वितरण के लिए कंपनियों को लाइसेंस देने की 11वें दौर की बोलियां का चक्र पूरा किया है. देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 228 भौगोलिक एरिया के लिए सीएनजी और पीएनजी का लाइसेंस कंपनियों को दिया जाना है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related