PM के आर्थिक सलाहकार बिबेक देबरॉय का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बिबेक देबरॉय पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के कुलपति भी रह चुके हैं। दिल्ली एम्स ने कहा कि आंतों में दिक्कत की वजह से बिबेक देबरॉय का निधन हुआ है।

भारत सरकार दिग्गज अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय को पद्म श्री से सम्मानित भी कर चुकी है। उन्हें प्राचीन ग्रंथों पर काम करना बेहद पसंद था। प्राचीन भारतीय ग्रंथों का अंग्रेजी में अनुवाद करके युवाओं तक पहुंचाने का श्रेय भी बिबेक देबरॉय को जाता है। वे पांच जून 2019 तक नीति आयोग के सदस्य भी थे।

पीएम मोदी ने जताया शोक

https://x.com/narendramodi/status/1852220962336379198/photo/1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. बिबेक देबरॉय एक प्रखर विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में पारंगत थे। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। सार्वजनिक नीति में अपने योगदान के अलावा उन्हें हमारे प्राचीन ग्रंथों पर काम करने और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाने में अच्छा लगता था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related