PM नरेंद्र मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास, कहा- यूपी प्लस योगी, बहुत हैं उपयोगी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यूपी शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) का शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने शिलान्यास के बाद कहा कि कल ही पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रौशन सिंह का बलिदान दिवस है. अंग्रेजी सत्ता को चुनौती देने वाले शाहजहांपुर के इन तीनों सपूतों को 19 दिसंबर को फांसी दी गई थी. भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले ऐसे वीरों का हम पर बहुत बड़ा कर्ज है.

पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा सारे मंगलों की, सारी उन्नति प्रगति की स्रोत हैं. मां गंगा सारे सुख देती हैं, और सारी पीड़ा हर लेती हैं. ऐसे ही गंगा एक्सप्रेसवे भी यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये जो आज यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है, जो नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं, नए रेलवे रूट बन रहे हैं, वो यूपी के लोगों के लिए अनेक वरदान एक साथ लेकर आ रहे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related