PM Modi West Bengal Election 2026: बंगाल में  सिंडिकेट सिस्टम का होगा खात्मा!

Date:

PM Modi on West Bengal Election 2026: The ‘Syndicate System’ in Bengal will be dismantled!

PM Modi West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे PM Modi ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर हमला बोला।

पूर्व बर्धमान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि बंगाल में भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन को देखकर टीएमसी ‘पैनिक मोड’ (घबराहट) में आ गई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की योजनाओं को लेकर PM Modiने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल की मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं को बंद नहीं करेगी, बल्कि टीएमसी द्वारा उनमें किए जा रहे भ्रष्टाचार और लूट को खत्म करेगी।

भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही पश्चिम बंगाल में ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य योजना को लागू कर दिया जाएगा।

रैली के दौरान PM Modi ने साफ लहजे में कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही पश्चिम बंगाल से सभी अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालेगी।

PM Modi ने घोषणा की कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद एक ‘व्हाइट पेपर’ जारी किया जाएगा जिसमें टीएमसी के हर उस गुंडे, सिंडिकेट और भ्रष्ट विधायक या मंत्री की जवाबदेही तय की जाएगी जिन्होंने जनता का पैसा लूटा है।

PM Modi ने सिंडिकेट और रेत माफियाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि अब हर सरकारी काम के लिए पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में  पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे चरण की 29 अप्रैल को होगी और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MANISH JOSHI RESIGNATION : UGC में अचानक इस्तीफा!

MANISH JOSHI RESIGNATION : Sudden resignation from UGC! नई दिल्ली।...

CHHATTISGARH : हाईकोर्ट ने 60 लाख टेंडर पलटा!

CHHATTISGARH : High Court overturns Rs 60 lakh tender! रायपुर।...