पीएम मोदी ने किया मन की बात में छत्तीसगढ़ का जिक्र, महिला स्‍व सहायता समूह का काम आया पसंद

Date:

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ का 100 एपिसोड पूरा कर लिया है। मन की बात करते हुए पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ का जिक्र देश में मिसाल के तौर पर किया किया। बेमेतरा जिले के देऊर गांव की महिलाओं का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद आया। बेमेतरा जिले के ग्राम देउरगांव की महिला स्‍व सहायता समूह के स्‍वच्‍छता अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा- इस कार्यक्रम में हमने देश की महिलाओं की उपलब्धियों पर बात की। इसकी खूब प्रशंसा हुई है।

पीएम मोदी ने सेना की महिलाओं और देश की खिलाड़ी महिलाओं का जिक्र करने के बाद उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़िया महिलाओं का नाम लिया। उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। वो अपने गांव के चौराहों, सड़कों और मंदिरों की सफाई के लिए अभियान चलाती हैं। लोगों को जागरुक करती हैं।

जानकारी के अनुसार गांव की ये महिलाएं महिला स्‍व सहायता समूह से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन रही है। ये सभी महिलाएं स्कूली बच्चों (Mann Ki Baat) को सफाई के प्रति जागरुक करती हैं। समूह सप्ताह में एक दिन गांव के चौक-चौराहों मंदिर और सार्वजनिक स्थल पर सफाई में अहम भूमिका निभाती हैंं। ये महिलाएं गांव के गौठन के लिए दो एकड़ में हरा चारा भी तैयार कर रही हैं। ताकि गोठान के पशुओं को चारे की कमी न होने पाए। ये गोठान में वर्मी कंपोस्ट खाद भी बना रही है। अब तक अपनी मेहनत से 70 हजार से ज्यादा की खाद बेच चुकी हैं।

बता दें कि प्रदेश समेत कोरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाएं सफाई के मामले में सुपर वुमंस बनकर काम कर रही हैं। साफ-सफाई से ये महिलाएं रोजगार भी हासिल कर रही हैं। विकासखंड बैकुण्ठपुर अंतर्गत मॉडल ग्राम पंचायत पटना में ये महिलाएं काम कर रही हैं। ओम साई स्व सहायता समूह की 8 महिलाओं ने गांव को स्वच्छ सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया।

ये हैं वो महिलाएं जिनका काम PM को पसंद आया
इस समूह में कलिन्द्री सोरी, द्रौपती कुंजाम, हिना नेताम, इंद्राणी, तिजिया, विश्वासा, रामहीन, जामीन, शुकवारो समेत और भी महिला सदस्य शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष शांति नेताम हैं। इस ग्रुप का नाम जय गोंडवाना महिला स्वसहायता समूह है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले इन महिलाओं ने गांव में अपने स्तर पर अभियान शुरू किया। समूह की अध्यक्ष ने बताया, गांव को साफ रखने की हमने सोची और गली-गली डस्टबीन लेकर साफ-सफाई कर अपने गांव को साफ सुथरा रखने का काम शुरू किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related