प्लेसमेंट कैम्प 27 को

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कवर्धा । कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यार्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कार्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2021 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें में. छत्तीसगढ़ का पहरेदार, प्रधान कार्यालय मंजूशा निवास, देवीगंज रोड, अंबिकापुर द्वारा पद जिला ब्यूरो प्रमुख के 1 पद (न्यून.शैक्ष.यो. स्नातक उत्तीर्ण, वेतन 10,000 रूपए प्र.मा., कार्यक्षेत्र जिला मुख्यालय, कबीरधाम) कम्प्यूटर ऑपरेटर के 1 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 7 हजार रूपए प्र.मा., कार्यक्षेत्र जिला मुख्यालय, कबीरधाम), कार्यालय सहायक के 1 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 7 हजार रूपए प्र.मा., कार्यक्षेत्र जिला मुख्यालय, कबीरधाम), सिटी रिर्पोटर के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 5 हजार रूपए प्र.मा., कार्यक्षेत्र जिला कबीरधाम के सभी तहसील मुख्यालय) पर भर्ती किया जाना है। सभी पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य व अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा में उपस्थित हो सकते है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related