पीईटी-पीपीएचटी परीक्षा 22 मई, पीएटी-पीवीटी 5 जून, प्रीबीएड-प्रीडीएलएड 12 जून व प्रीबीएबीएड-बीएससी बीएड की परीक्षा 19 जून को

Date:

व्यापमं ने जारी किया शेड्यूल
रायपुर। 
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने वर्ष-2022 में आयोजित होने वाले सभी प्रवेश परीक्षाओं के तारीखों का ऐलान कर दिया है। जारी तारीखों के के अनुसार पीईटी-पीपीएचटी परीक्षा 22 मई, पीएटी-पीवीटी 5 जून, प्रीबीएड-प्रीडीएलएड 12 जून व प्रीबीएबीएड-बीएससी बीएड की 19 जून को परीक्षा होगी।
इस बार पीईटी (प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट)-पीपीएचटी (प्री-फार्मेसी टेस्ट) की प्रवेश परीक्षा 22 मई को होगी। पीईटी के जरिए बैचलर इंजीनियरिंग और बैचलर इंजीनियरिंग इन एग्रीकल्चर में प्रवेश मिलेगा। इसी तरह से प्री-फार्मेसी टेस्ट के जरिए फार्मेसी कालेजों में दाखिले का अवसर मिलेगा। परीक्षा की तारीखें भले ही विलंब से जारी हुआ है, लेकिन परीक्षाएं जून तक पूरी हो जाएंगी। व्यापमं और पीएसी की परीक्षाओं में स्थानीय निवासियों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कब होगी कौन सी प्रवेश परीक्षा
पीईटी-पीपीएचटी 22 मई 2022
पीपीटी 29 मई 2022 28 जिले
प्रीएमसीए 29 मई 2022 रायपुर शहर
पीएटी-पीवीटी 05 जून 2022
प्रीबीएड-प्रीडीएलएड 12 जून 2022
प्रीबीएबीएड-बीएससी बीएड 19 जून 2022

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related