लापता महिला पैदल पहुंची चित्रकोट, पुलिस ने पहुंचाया परिजनों तक

Date:

जगदलपुर। नक्सल प्रभावित सुकमा के अंदुरुनी क्षेत्र से लापता महिला चित्रकोट पहुंच गई, जहां चित्रकोट चौकी प्रभारी व स्टाफ ने महिला के परिजनों का पता लगाने के बाद उन्हें संपर्क कर इसकी सूचना दिया गया, इस दौरान महिला को नयापारा स्थित सखी सेंटर के देख रेख में किया जा रहा था।
चित्रकोट चौकी प्रभारी सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि 14 मार्च को बावने मडकाम पति हिडमा उम्र 35 वर्ष जो लगभग 15 दिनों से घर से भटकते हुऐ चित्रकोट जिला बस्तर आ गई थी, जो अति संवेदनशील गांव थाना पामेड़ कि रहने वाली है, उसने गोंडी भाषा में बताया की वह सुकमा की रहने वाली है, इसके बाद पुलिस से संपर्क किया गया, जहां सुकमा पुलिस ने भी महिला के गुम होने की बात बताई, महिला को चौकी प्रभारी चित्रकोट सतीश श्रीवास्तव के द्वारा महिला की देखरेख हेतु सखी वन स्टाप सेन्टर नया पारा जगदलपुर, में रखा गया था, आज भटकी हुई महिला को उस•े भांजे हरीश कश्यप एवं बहन दामाद नंदलाल मुचाकी को सौंप दिया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related