पवन कल्याण ने यूनुस सरकार को याद दिलाई भारत की कुर्बानी, कही ये बात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

हिंदू धर्म गुरु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद से बंगलादेश में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ी है. वहां हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर पवन कल्याण ने प्रतिक्रिया दी है. आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण ने बांग्लादेशी पुलिस द्वारा हिंदू धर्मगुरु और ISKCON के प्रमुख पुजारी चिन्मय कृष्णा दास की गिरफ्तारी की निंदा की. चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी की निंदा करने के लिए एकत्र हो जाओ, उन्होंने कहा हम मोहम्मद यूनुस की बांग्लादेश सरकार से अनुरोध करते हैं कि वे हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार को समाप्त करें.

हमारे हिंदू भाइयों और बहनों को जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है, उससे हम व्यथित हैं; बांग्लादेश बनाने के लिए हमारे जवानों ने अपना खून बहाया है, हमारे संसाधन खर्च हुए हैं और हमारे युवा शहीद हुए है

चिन्मय दास की गिरफ्तारी की भारत ने की निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि हम बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को चरमपंथी तत्वों द्वारा लगातार निशाना बनाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं. अल्पसंख्यकों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आगजनी और लूटपाट के साथ-साथ चोरी और तोड़फोड़ के कई मामले सामने आए हैं और हिंदू मंदिरों को नष्ट करने के बहुत से मामले सामने आए हैं.

चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ़्तारी पर भारत के बयान पर आया बांग्लादेश का जवाब, कहा- भारत का बयान बेबुनियाद, यह हमारी दोस्ती के खिलाफ

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले अपराधियों की बजाय, शांतिपूर्ण सभाओं के माध्यम से वैध मांगें रखने वाले एक हिंदू पुजारी पर देशद्रोह का आरोप लगाया जा रहा है. हम चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हिंदू अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों पर भी चिंता व्यक्त करते हैं. हम बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं, जिसमें शांतिपूर्ण सभाओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार शामिल है.

25 नवंबर को बांग्लादेश की लॉ एंफोर्समेंट एजेंसी ने चिन्मय कृष्ण दास को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया था. उनके समर्थकों ने मंगलवार को सड़कों पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प में कम से कम 10 लोग घायल हो गए.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...