PATIALA BLAST NEWS: रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PATIALA BLAST NEWS: Blast on Railway Track—Pakistan’s Hand Behind the Attack?

PATIALA BLAST NEWS : पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा-शंभू के बीच रेलवे लाइन के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर देर रात जोरदार ब्लास्ट हुआ।

पुलिस का दावा है कि वही ट्रैक पर बम फिट कर रहा था और विस्फोट में खुद मारा गया।

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को उस ट्रैक से किसी अज्ञात का भी शव मिला है, जिसके हाथ-पैर और सिर धड़ से अलग-अलग मिले।

पटियाला  पुलिस  ने बताया कि यह  धमाका रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए बने रेल ट्रैक के पास हुई और इस घटना से ट्रैक को भी कुछ नुकसान पहुंचा है।

वहीं मौके से एक मोबाइल भी मिला है, जो मृतक जगरूप सिंह का बताया जा रहा है। अब पुलिस इस फोन की डिटेल खंगाल रही है।

फोरेंसिक टीमें यह पता लगाने का काम कर रही हैं कि क्या यह घटना किसी तोड़फोड़ का नतीजा थी या किसी विशेष विस्फोटक उपकरण के कारण हुई थी।

इस ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान का हाथ भी हो सकता है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक लगाने वाले व्यक्ति से बम फिट करते में कोई गलती हो गई होगी, जिसकी वजह से वह खुद ही उड़ गया और उसके चिथड़े उड़ गए।

इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related