सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर 5 लाख का इनामी माओवादी दबोचा, SP बोले-बड़ी सफलता है

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जगदलपुर/दंतेवाड़ा : नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पहले दिन दंतेवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुआकोंडा थाना क्षेत्र से 5 लाख रुपए के एक हार्डकोर इनामी नक्सली हांदा कर्रा माड़वी को जवानों ने गिरफ्तार किया है। हांदा नक्सलियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य व एरिया मिलिशिया कमांडर के पद पर पिछले कई सालों से सक्रिय था। यह कटेकल्याण इलाके में जमकर आतंक मचाया करता था। नक्सली हांदा की गिरफ्तारी को दंतेवाड़ा पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के शहीदी सप्ताह को देखते हुए दंतेवाड़ा पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी की जियाकोड़ता व डोंगरीपारा इलाके में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम कुआकोंडा थाना के जिला बल व DRG के जवान इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान जियाकोड़ता के जंगल में सुरक्षाबलों को देख एक सन्दिग्ध व्यक्ति जंगल की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नक्सली ACM हांदा कर्रा माड़वी के रूप में हुई।

18 सालों से इलाके में था सक्रिय

दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, नक्सली हांदा पिछले 18 सालों से इलाके में सक्रिय था। कटेकल्याण व कुआकोंडा इलाके में जमकर उत्पात मचाया करता था। पुलिस को हांदा की तलाश थी। जिसे बुधवार को जियाकोड़ता के जंगल से जवानों ने गिरफ्तार किया है। इस पर छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से 5 लाख रुपए का घोषित था। वहीं दंतेवाड़ा SP की ओर से 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इसकी गिरफ्तारी के बाद अब इलाका थोड़ा शांत होगा।

इन घटनाओं में था शामिल

  • साल 2018 में कटेकल्याण थाना क्षेत्र के मुनगा नाला के पास जवानों को नुकसान पहुंचाने IED लगाकर रखा था। IED ब्लास्ट में एक DRG का जवान घायल हुआ था।
  • 2020 में डुवालीकरका से सुरनार जाने वाले मार्ग पर ग्रामीण लक्ष्मण मंडावी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारने की घटना में शामिल था।
  • 2020 में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से डुवालीकरका की पहाड़ी में टिफिन बम व पाइप बम सहित कई IED प्लांट किया था।
  • 2021 में जियाकोड़ता के जंगल में सुरक्षबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से IED प्लांट कर रखा था। जिसे जवानों ने बरामद किया था।
  • 2021 में कटेकल्याण इलाके में पुलिस मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण को मौत के घाट उतारा था।
  • टेटम, कोटरूम व गादम में सर्चिंग पर निकले जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना में शामिल था।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related