दुबई कॉन्फ्रेंस के नाम पर डॉक्टर दंपति से ठगी, मेडिकल कंपनी का अफसर बनकर ठगे 1.76 लाख से ज्यादा

Date:

भिलाई : एक डॉक्टर दंपति को दुबई घुमाने के नाम पर 1.76 लाख रुपए से ज्यादा की ठग लिए गए। शातिर ठग ने खुद को एक मेडिकल कंपनी का अफसर बताया और दुबई में होने वाली कान्फ्रेंस में शामिल करने का झांसा दिया। बताया कि डॉक्टर दंपति का खर्च कंपनी उठाएगी, लेकिन बेटे का खर्च उन्हें खुद वहन करना होगा। उसकी बातों में आकर डॉक्टर ने बताए गए खाते में रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि कंपनी उस शातिर को पहले ही नौकरी से निकाल चुकी है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कादंबरी नगर, दुर्ग निवासी डॉ. जी.के.अरोरा (65) ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी विशाल पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 21 जून की शाम विशाल ने उन्हें कॉल किया और खुद को ग्लेनमार्क कंपनी का जोनल अफसर बताया। साथ ही कहा कि कंपनी की ओर से दुबई में एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इसमें डॉक्टर दंपति को भेजने का पूरा खर्च कंपनी उठाएगी। वह अपने बेटे को भी साथ ले जा सकते हैं, पर इसका खर्च उन्हें देना होगा। जिसे कंपनी बाद में लौटा देगी। आरोपी ने बताया कि बेटे के खर्च के लिए डॉक्टर को 1 लाख 76 हजार 548 रुपए देने होंगे। उसकी बातों में आकर डॉक्टर अरोरा ने उसके बताए गए चिरकुंडा धनबाद झारखंड के एक्सिस बैंक के खाते में रुपए RTGS से ट्रांसफर कर दिए।इसके बाद फिर आरोपी ने कॉल किया और कहा कि किसी परिचित के खाते से रुपए ट्रांसफर करिए। इस पर डॉक्टर ने पहले भेजे हुए रुपए लौटाने को कहा, तो आरोपी ने मना कर दिया। इस पर डॉक्टर ने कंपनी से संपर्क किया तो वहां से बताया गया कि आरोपी वहां पहले काम करता था, अब नहीं है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Crime News : डभरा में अपहरण की सनसनीखेज घटना, ठेकेदार सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

सक्ति: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा...

CG KANYA VIVAH YOJANA : योजना के लिए दोबारा शादी

CG KANYA VIVAH YOJANA : Scheme for Remarriage पखांजूर। मुख्यमंत्री...