पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई आईसीयू में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

Date:

Pandwani singer and Padma Vibhushan recipient Teejan Bai admitted to ICU; undergoing treatment under doctors’ supervision.

रायपुर : छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय तीजन बाई पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। वर्ष 2024 से उन्हें लकवे की बीमारी है और हाल के दिनों में उनकी हालत और कमजोर हो गई थी। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20 दिनों से वे ठोस भोजन नहीं ले पा रही थीं और केवल जूस व फलों के सहारे ही रह रही थीं। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टर लगातार मेडिकल जांच कर रहे हैं

तीजन बाई छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंडवानी की सबसे प्रमुख कलाकारों में मानी जाती हैं। उन्होंने अपनी अनूठी शैली और दमदार प्रस्तुति के माध्यम से इस लोककला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : खनन पर ड्रोन की नजर!

CHHATTISGARH : Drones keeping an eye on mining! रायपुर। छत्तीसगढ़...

RAIPUR BREAKING : रायपुर भाजयुमो में बड़ा फेरबदल!

RAIPUR BREAKING : Big reshuffle in Raipur BJYM! रायपुर. रायपुर...