Panchayat Elections 2025: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए द्वितीय चरण की वोटिंग जारी, 11 बजे तक 27 फीसदी हुई मतदान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Panchayat Elections 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27 वोटिंग हो चुकी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों में कतार लगी है। नारायणपुर के फारसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने भी मतदान किया है। पेंड्रा में वोटिंग के बाद मतदाताओं को RO-ARO ने पौधा भेंट किया।

Panchayat Elections 2025: बिलासपुर के बिल्हा, मैनपाट और सूरजपुर में भी लोग कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दुर्ग जिले के पाटन विकास खंड के सेलूद, कौही, अचानपुर, धमना, खुड़मुड़ी में भी मतदान हो रहा है। सुबह से भी मतदान केंद्रों में वोटर्स की लाइन लगी है। यहां बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। सुबह व्हीलचेयर से दिव्यांग महिला मतदान करने पहुंची।

Panchayat Elections 2025: पोलिंग बूथों के बाहर सेल्फी जोन भी बनाए गए हैं। वोटिंग के बाद लोग सेल्फी ले रहे हैं। बता दें कि 26 हजार 988 पंच पद, 3 हजार 774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं पंच के 65 हजार 716, सरपंच के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 699 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related