पाकिस्तानी नागरिक छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद गैर कानूनी तरीके से भारत के नागरिक बने तत्काल भेजे जाए पाकिस्तान शदाणी दरबार की हो जांच हजारों पाकिस्तानी छत्तीसगढ़ में- राज्य आंदोलनकारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर 25अप्रैल 2025। राज्य आंदोलनकारी छसपा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी.पी.चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद,दीनदयाल वर्मा,चेतन देवांगन,लालाराम वर्मा,महेंद्र कौशिक, वेगेद्र सोनवेर,नंदकुमार साहू,छन्नूलाल साहू,बृजबिहारी साहू,अशोक कश्यप, जगदंबिका साहू,सुंदर कौशिक,विमल ताम्रकार,योगेश पात्रे,ठाकुरराम सिन्हा,शुभकरण साहू,भगत वर्मा, योगेश्वर शर्मा,भुवन पटेल,राधेश्याम साहू,लतेल सिन्हा,जगन सिन्हा, घनाराम साहू,चंद्रप्रकाश साहू, राजपाल टंडन,दशरथ सिन्हा, हेमसागर पटेल,डेविड चंद्राकार, नाथूराम सिन्हा,लीलाधर पटेल,उदय चंद्राकर,राधेश्याम साहू,पोखन ढीढी, तोषण सिन्हा,प्रह्लाद ध्रुव,बोधन यादव,गेंदराम जांगड़े,टिकेलाल जलक्षत्री,धर्मेंद्र यादव,जनकु साहू, रमेश साहू,करण साहू,रूपसिंह निषाद,शत्रुघन साहू,संतोष यादव, छबि,पटेल,रामभजन नायक,इंदरमन साहू,श्यामू सेन,रोहित साहू,संतोष श्रीवास ने कहा है कि पाकिस्तानी नागरिक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद गैर कानूनी तरीके से भारत के नागरिक बने। तत्काल भेजे जाएं पाकिस्तान।

शदाणी दरबार की हो जांच हजारों पाकिस्तानी छत्तीसगढ़ में । पाकिस्तान से शदाणी दरबार धार्मिक यात्रा पर आने वाले पाकिस्तानी नागरिक छत्तीसगढ़ में ही रुक जाते हैं गैर कानूनी निवासी के रूप में। छत्तीसगढ़ के भ्रष्ट व्यवस्था से वे यहां का आधार कार्ड, बिजली, मकान, शादी कर पत्नी के नाम से काम प्रारंभ करते हैं। राज्य आंदोलनकारीयों ने अनेकों बार नामजद शिकायत किया है। भारत सरकार गृह विभाग ने पाकिस्तानियों को वापस जाने का आदेश पारित किया है। जिस पर छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तानी बस्तर से सरगुजा और राजनांदगांव से सरायपाली तक व्यापारी बन बैठे हैं। इन्हें तत्काल पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था करे गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related