फतवा जारी करने वाली संस्थाओं को उदयपुर के राक्षसों के लिए फांसी की सजा की मांग करनी चाहिए – डॉ सलीम राज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Organizations issuing fatwas should demand death penalty for the demons of Udaipur – Dr Salim Raj

रायपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सलीम राज ने उदयपुर में मानवता को शर्मसार करने की करतूत करने वाले रियाज अख्तर और मोहम्मद गौस को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की है की आपसी भाईचारा बनाने के लिए हमें आगे आकर उन्हें फांसी की सजा की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा की विभिन्न घटनाओं पर फतवा जारी करने वाले सामाजिक संगठनों को ऐसी घटना की स्व होकर निंदा करनी चाहिए और ऐसे देश विरोधी और आपसी भाईचारा में जहर घोलने वाले तत्वों की कड़ी से कड़ी निंदा कर ऐसे लोगों के खिलाफ समाज से बहिष्कृत करने और फांसी देने का फतवा जारी करना चाहिए। सलीम राज ने कहा कि ऐसे लोग ना तो धर्म को समझ पाते हैं न उन्हें राष्ट्र की भावना समझ पाते हैं । ऐसे लोग स्वयं के उन्माद की पुष्टि के लिए इस्लाम का फायदा करने के बजाय नुकसान ही करते हैं । उन्होंने कहा कि ऐसे बर्बर कृत्य को सभ्य समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता । डॉक्टर सलीम राज ने कहा कि पैगंबर साहब का जीवन क्षमा और करुणा के उदाहरणों से भरा पड़ा है। जिसे ना समझ कर ऐसे लोग उग्रवाद का बदसूरत चेहरा ही दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि चरमपंथी विचारधारा का पालन करने वाले कुछ लोगों की हरकतों की मुस्लिम समाज ने बड़ी कीमत चुकाई है। अब समय आ गया है कि ऐसे विध्वंसक विचारधारा छोड़कर बहुसंस्कृति वाद राष्ट्र के विकास की धारा में शामिल हो देश को आगे बढ़ाएं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related