CG SCHOOL SPORTS COMPETITION: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG School Sports Competition: 26th State-Level School Sports Competition Concludes

 

CG SCHOOL SPORTS COMPETITION: सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में आयोजित चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद  राधेश्याम राठिया रहे। इस अवसर पर कलेक्टर  पद्मिनी भोई साहू सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रत्येक संभाग से 32 बालिकाएं एवं 34 बालक सहित 66 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस प्रकार पांचों संभागों के कुल 330 खिलाड़ियों ने फुटबॉल, सॉफ्टबॉल एवं क्रिकेट की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में दानसरा स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की अतिथियों एवं उपस्थित दर्शकों ने सराहना की।

सांसद  राधेश्याम राठिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पांचों संभागों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक संतुलन, अनुशासन और खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि खेल में हार और जीत दोनों से सीख मिलती है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, परिश्रम, धैर्य और टीम भावना विकसित करता है। मैदान में खिलाड़ी एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी होते हैं, लेकिन ऐसी प्रतियोगिताएं विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के बीच आपसी परिचय, मित्रता और अनुभव साझा करने का अवसर भी प्रदान करती हैं।

सांसद श्री राठिया ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, निर्णायकों, भोजन एवं पेयजल व्यवस्था में लगे कर्मचारियों सहित आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी।

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक फुटबॉल में बस्तर संभाग ने प्रथम, रायपुर संभाग ने द्वितीय और बिलासपुर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक सॉफ्टबॉल में दुर्ग संभाग प्रथम, बस्तर संभाग द्वितीय तथा रायपुर संभाग तृतीय स्थान पर रहा।

अंडर-17 बालिका सॉफ्टबॉल में दुर्ग संभाग ने द्वितीय तथा बस्तर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका क्रिकेट में सरगुजा संभाग प्रथम, बिलासपुर संभाग द्वितीय तथा दुर्ग संभाग तृतीय स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दुर्ग संभाग को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। उत्कृष्ट मार्च पास्ट का पुरस्कार सरगुजा संभाग तथा अनुशासन का पुरस्कार बिलासपुर संभाग को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी संभाग प्रमुखों एवं दल प्रबंधकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

समापन अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया ने खेल ध्वज को सम्मानपूर्वक अवतरित किया और 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related