एक बार फिर आईटी का ज्वाइंट एक्शन, रायपुर समेत इन जिलों के आधा दर्जन ठिकानों में दबिश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में आज आयकर विभाग ने दबिश दी है. रायपुर, बीरगांव, रायगढ़ और खरसिया में IT की रेड चल रही है. कई कारोबारियों के ठिकानों पर टीम जांच कर रही है. इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ये शुरुआत हैं. मैंने पहले ही कहा था छापा पड़ेगा. अभी IT आया है, अब पीछे-पीछे ED भी आएगा. बता दें कि आयकर विभाग ने प्रदेश के कई कारोबारियों और उनके CA के ठिकानों पर रेड मारी है. जिसमें शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के ठिकानों पर रेड चल रही है. वहीं लाविस्टा रामदास अग्रवाल, पुत्र सुनील और अनिल की स्टील एंड पावर फैक्ट्री और घर में आईटी ने दबिश दी है. साथ ही आरके गुप्ता के ऐश्वर्या किंगडम स्थित ठिकाने पर रेड जारी है. इसके अलावा नटवर रतेरिया रायगढ़ और मुकेश अग्रवाल खरसिया के यहां भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई जारी है. दौरा कार्यक्रम सीएम भूपेश बघेल 11.30 बजे थिरुवनंथपुरम केरल पहुंचेंगे। वहां से कार से रवाना होकर 2.30 कन्याकुमारी तमिलनाडु पहुंचेंगे। इस दौरान वे तिरुवल्लुवर मेमोरियल, विवेकानंद मेमोरियल, कामराज मेमोरियल का मुआयना करेंगे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल महात्मा गांधी मंडपम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और वहीं से भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगे। साथ ही आम सभा में भी शिरकत करेंगे। पूरे दिन के कार्यक्रमों के बाद रात्रि विश्राम कन्याकुमारी में ही करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related