OLA ROADSTER X PRICE : Ola ने बाइक सस्ती कर दी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

OLA ROADSTER X PRICE : Ola makes the bike cheaper

रायपुर डेस्क। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Ola Electric ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने अपनी Roadster मोटरसाइकिल रेंज की कीमतों में कटौती कर दी है। सेल गिरने और मार्केट शेयर कम होने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

दरअसल, फरवरी में कंपनी की बिक्री काफी घट गई और वह टॉप-5 ब्रांड्स की लिस्ट से बाहर हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कंपनी का मार्केट शेयर अब करीब 4 प्रतिशत रह गया है, जबकि पिछले साल जनवरी में यह करीब 24 प्रतिशत था।

कीमतों की बात करें तो Ola Roadster X के 2.5kWh वेरिएंट की नई कीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) कर दी गई है। वहीं 3.5kWh वेरिएंट 92,999 रुपये में और 4.5kWh वेरिएंट 99,999 रुपये में मिलेगा।

वहीं ज्यादा फीचर्स और बड़ी बैटरी वाली Ola Roadster X+ की कीमत भी कम की गई है। इसका 4.5kWh वेरिएंट 1.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 9.1kWh वेरिएंट 1.89 लाख रुपये में उपलब्ध होगा।

इतना ही नहीं, कंपनी ने होली के मौके पर लिमिटेड टाइम फेस्टिव ऑफर भी शुरू किया है। इसके तहत ग्राहक स्पेशल प्राइस पर बाइक खरीद सकते हैं। साथ ही Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर एक्सटेंडेड वारंटी का भी ऑफर दिया जा रहा है।

बता दें कि Ola Electric ने Roadster X सीरीज को पिछले साल लॉन्च किया था। उस वक्त इसकी शुरुआती कीमत करीब 99,999 रुपये थी, लेकिन अब सेल बढ़ाने के लिए कंपनी ने कीमतों में कटौती कर दी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related