OHIO HINDU TEMPLE ATTACK : Hindu temple in America attacked with bricks!
ओहायो। अमेरिका के रिचमंड हाइट्स में श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर पर शुक्रवार दोपहर ईंटों से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। घटना करीब 1:30 बजे हुई। हमले में मंदिर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। उस वक्त मंदिर के अंदर पुजारी और कुछ श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक, घटना का सर्विलांस फुटेज मौजूद है और अधिकारी उसकी जांच कर रहे हैं। संगठन ने FBI और उसकी सिविल राइट्स यूनिट को भी मामले की जानकारी दिए जाने की बात कही है।
INDIAN CRICKET TEAM : भारत के शेरों के आगे पाकिस्तान हुई ढेर, ASIAN GAMES में GOLD पर किया कब्जा!
HAF और कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने घटना को संभावित हेट क्राइम बताया है और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी तक किसी संदिग्ध की सार्वजनिक पहचान या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है और धार्मिक मकसद की आधिकारिक पुष्टि भी सामने नहीं आई है।
यह घटना ऐसे समय हुई है जब ओहायो में हिंदू हेरिटेज मंथ की शुरुआत हो रही है और नवरात्रि भी नजदीक है। अमेरिका में इससे पहले भी कुछ हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और आपत्तिजनक संदेश लिखे जाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं।
